सरायकेला| मेरा युवा भारत माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्त निकाय द्वारा जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राष्ट्रीय युवा कोर योजना के तहत माय भारत यूथ वॉलेंटियर के चयन के लिए गठित जिला स्तरीय चयन समिति में शामिल किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिले से अभिषेक आचार्य को समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह समिति जिले के सभी प्रखंडों से योग्य व उत्साही युवाओं का चयन कर प्रति प्रखंड दो स्वयंसेवकों की अनुशंसा करेगी। इस संबंध में मेरा युवा भारत के डिप्टी डायरेक्टर देवेन्द्र व्यास ने पत्र जारी की है। उन्होंने पत्र में जिला युवा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे नामित सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें माय भारत की पहल, राष्ट्रीय युवा कोर योजना और युवाओं की जिम्मेदारियों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने और सामाजिक विकास में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।पत्र की प्रतिलिपि सीईओ माय भारत और राज्य निदेशक, झारखंड को भी कार्रवाई के प्रेषित की गई है।


