प. सिंहभूम के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों को 300 मिले नए शिक्षक, रांची में मिला नियुक्ति पत्र

भास्कर न्यूज| चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों को कुल 300 नए शिक्षकों के रुप में मानव संसाधन प्राप्त हुआ। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर कमलों द्वारा इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 1 से 5वीं एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 6वीं से 8वीं के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए अनुमोदित 300 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें इंटर प्रशिक्षित कक्षा 1 से 5वीं के लिए 176 सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं स्नातक प्रशिक्षित कक्षा छठवीं से आठवीं सामाजिक विज्ञान विषय में 100, भाषा विषय में 14 एवं गणित व विज्ञान विषय में 10 सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी सहायक आचार्य के चेहरे में खुशी व उत्साह देखने को मिला। जिले के लिए चयनित व नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सहायक आचार्यों ने कहा यह नियुक्ति लगभग 10 वर्षों के बाद हो रही है। इसके लिए कोर्ट कचहरी केस मुकदमा आदि से होकर हमें गुजरना पड़ा। समय-समय पर नियुक्ति प्रक्रिया में कई सारी रुकावटें आई। आज यह दिन हम लोगों के जीवन में कभी नहीं भूलने वाला पल है। हम लोगों का प्रयास होगा कि विद्यालय के बच्चों के शैक्षणिक विकास व उत्थान के लिए अपना शत-प्रतिशत देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *