मारपीट और आगजनी के मामले में 6 गिरफ्तार:कंचनपुर पुलिस ने करेरूआ गांव में आरोपियों को पकड़ा

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के करेरूआ गांव में मारपीट और आगजनी के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 1 दिसंबर को हुई घटना के संबंध में की गई है। एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में एक टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा।
दरअसल करेरूआ गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र रमेश चंद ने कंचनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने एकराय होकर विनोद कुमार के साथ मारपीट की और उसके घर में आग लगा दी थी। इस संबंध में थाना कंचनपुर में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में त्रिलोक शर्मा (28), प्रदीप (26), कमल (26), शिव कुमार (35), बनबारी (65) और रामनिवास (66) शामिल हैं। ये सभी आरोपी करेरूआ गांव, थाना कंचनपुर, जिला धौलपुर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *