धार्मिक स्थल पर नशा करने से मना करने पर विवाद:विवाद में एक युवक घायल, कार के शीशे तोड़े ; कोतवाली थाना पुलिस मौक़े पर

नागौर शहर के प्रताप सागर तालाब के पास संत लिखमीदास जी महाराज के मंदिर निर्माण के लिए आवंटित भूमि पर पट्टियां तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस हिंसक झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि उपद्रवियों ने एक कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब आवंटित जगह पर लगी मंदिर की पट्टियों को दूसरे पक्ष द्वारा नुकसान पहुंचाया गया। हमले में घायल युवक चेनाराम सैनी ने बताया कि विपक्षी हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। हमले के दौरान वहां खड़ी एक कार के शीशे भी चकनाचूर कर दिए गए। ​वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपी वहां से भाग निकले। इस घटना से आक्रोशित समाज के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में लम्बे समय से नशेड़ी यहां बैठकर नशा करते हैं इनको मना करने पर कुछ युवकों ने वहां लगाई गई तारबंदी तोड़ने का प्रयास किया और जब दूसरा पक्ष मौक़े पर पहुंचा तो उन पर भी पत्थर फेंके जिससे गाड़ी की शेष टूट गए और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान मय जाब्ता मौक़े पर पहुंचे और विवाद को शांत करवाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *