मारपीट के बाद ढाबा जलाने हत्या करने की भी धमकी दी

भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद के रायपुर मार्ग स्थित महानदी ढाबा में दहशतगर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने धौंस दिखाते हुए ढाबे में घुस खाने की सामान की मांग की और पैसे नहीं देने की बात कही। इस पर कर्मचारी ने संचालक से बात करने कहा। इस पर कर्मचारी से मारपीट कर दी। शहर में खुलेआम गुंडागर्दी ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। संचालक दीपक चन्द्राकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 फरवरी की शाम सुलेमान सिद्दीकी नामक व्यक्ति ने होटल में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और अश्लील गालियां दीं। आरोप है कि विवाद के बाद त्रिभुवन महिलांग और सूरज नायक ने फोन कर संचालक को होटल में आग लगाने और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने पुरानी घटनाओं का हवाला देते हुए पुलिस से सांठगांठ का दावा कर डराने की कोशिश भी की। मारपीट की पूरी घटना होटल के सीसी कैमरें में कैद हो गई है। फिलहाल पीड़ित ने जान-माल का खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। इस मामले में महासमुंद टीआई नरेंद्र राठौर का कहना है कि शिकायतकर्ता (पीड़ित कर्मचारी) आकर थाने में शिकायत करेगा, तो एफआईआर की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *