जंगल में फड़ लगाकर जुआ छापा मारकर 3 को पकड़ा

महासमुंद| बसना पुलिस ने साहूडीपा जंगल में जुआ खेल रहे तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों से नगदी और वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों में अमृत कोसरिया (38) निवासी केरामुंडा, हेमनाथ चौहान (34) निवासी तिलंजनपुर, कोन्नो प्रधान (55) निवासी घुंचापाली, जिला बरगढ़ (ओडिशा) को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 21,300 रुपए नगद और तीन बाइकबरामद की हैं। आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *