रामगढ़ | शहर के शिवाजी रोड के किला मंदिर के पास मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने वेस्ट बोकारो के चैनपुर निवासी सोनू कुमार की लिखित शिकायत पर केस दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि थाना कांड संख्या 252/25 के तहत आरोपी निखिल, उतेजश गोस्वामी, एक मोबाइल नंबर के धारक, एक गाड़ी नंबर के चालक सहित 4-5 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


