रांची | मारवाड़ी कॉलेज के जेसी बोस सभागार में मंगलवार को प्रख्यात अंग्रेजी लेखक जेन ऑस्टेन की 250वीं वर्षगांठ पर अंग्रेजी विभाग की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी ‘लव मैरेज एंड सोशल स्टेटस इन द नोवेल्स ऑफ जेन स्टेन’ विषय पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रो. डॉ. बीपी सिन्हा ने अपनी लिखी पुस्तक कॉलेज पुस्तकालय को भेंट कीं।


