मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत हुआ

कांटाबांजी| ओ​िडशा के कांटाबांजी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया। मारवाड़ी युवा मंच विकास शाखा कांटाबाजी के अध्यक्ष निखिल अग्रवाल के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। सुल्तानिया ने मंच पर राष्ट्रीय प्रकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसमें युवा भवन, कैंसर शिविर, राष्ट्र द्वारा बनाए जाने वाले एप के बारे में जानकारी दी। छग प्रदेश मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश भोलपुरिया, मंडलीय उपाध्यक्ष पुष्पकांत गोयल और प्रदेश डायरेक्टर मोहित बंसल विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विकास शाखा के सचिव नवनीत अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष अजय अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य बजरंग जिंदल, आशीष खेतान, सुमित जैन, आलोक गोयल, नारायण जिंदल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही विकास शाखा द्वारा आगमी जुलाई 20 को कांटाबांजी से पूंजी पत्थर कांवड़ यात्रा के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *