भास्कर न्यूज| बलांगीर शनिवार को केसिंगा में उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नए भवन के उद्घाटन समारोह में बलांगीर से सम्मेलन के भूतपूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नकुल अग्रवाल, प्रांतीय राजनीतिक चेतना अध्यक्ष विष्णु प्रसाद केडिया, प्रांतीय सामाजिक चेतना अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, बलांगीर शाखा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महासचिव गजानन अग्रवाल, सहसचिव अनिल मोदी, प्रदीप अग्रवाल, पवन बंसल शामिल हुए। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया कोलकाता से आए थे। अन्य महानुभावों में कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अमर बंसल, ओडिशा प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल उपस्थित थे। सम्मेलन की बलांगीर शाखा की ओर से सभी आदरणीय अध्यक्षों का साल बढ़कर और बुके देकर सम्मान किया गया। केसिंगा शाखा के इस अभिनव निर्माण की हमने तहे दिल से स्वागत किया।


