मार्ट में चोरी, व्यापारियों ने चौकी पर दिया धरना:मार्ट के गल्ले में रखे 7.10 लाख चुरा ले गया था बदमाश; DVR भी तोड़कर के गया

जिले के बीनागंज में मार्ट में हुई चोरी के बाद आज व्यापारियों ने चौकी पर धरना दिया। मंगलवार – बुधवार की रात यहां एक चोर ने वारदात को अंजाम दिया था। चोर मार्ट में रखे 7.10 लाख रुपए चुरा ले गया था। मार्ट में CCTV लगे थे, इस कारण व्यापारी निश्चिंत हो कर मार्ट में पैसे रखे छोड़ गए थे। बता दें कि बीनागंज के रहने वाले अर्पित पालीवाल बीनागंज ने ही राधिका मार्ट के नाम से किराने की दुकान चलाते हैं। FIR के अनुसार अर्पित 2 दिसंबर की रात 9 बजे दुकान बंद कर चले गए थे। 3 दिसंबर की सुबह लगभग 10 बजे वह दुकान पर आए, तो काउंटर के पास टॉर्च टूटी हुई पड़ी थी। गल्ले में रखे पैसे गायब थे। ऊपर की सीढ़ियों का भी ताला टूटा हुआ था। अर्पित ने पुलिस को बताया कि मार्ट में एक गल्ले में 50 हजार और दूसरे गल्ले में 6.60 लाख रुपए रखे हुए थे। उन्हें यहां चोरी होने का डर नहीं था, क्योंकि पूरे मार्ट में CCTV लगे हुए हैं। इसी कारण उन्होंने लाखों की राशि दुकान में छोड़ दी थी। चोरी करते समय बदमाश CCTV कैमरों की DVR भी चुरा ले गया। उसने DVR को कुछ ही दूरी पर फेंक दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। एक ही चोर ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जिस दुकान में चोरी हुई, वह बीनागंज चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर ही है। चौकी में दिया धरना शुक्रवार को नाराज व्यापारियों ने बीनागंज चौकी में धरना दिया। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन व्यापारी इसलिए संतुष्ट नहीं है कि 7 लाख की चोरी हुई और FIR में 60 हजार नगदी ही लिखा है। सूचना मिलने पर चांचौड़ा SDOP भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों से चर्चा की। साथ ही आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द आरोपी का पता लगा लेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *