मार्बल व्यापारी को रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी:करोड़ो रुपए की रंगदारी मांगी, बोले-अगले कॉल पर रकम बताएंगे

अजमेर जिले के मदनगंज थाना क्षेत्र में एक मार्बल व्यापारी को रोहित गोदारा गैंग के नाम से धमकी देकर करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगी है। मामले को लेकर मार्बल व्यापारी सतीश अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दी है। सूत्रों के अनुसार पुष्पा मार्बल फर्म के संचालक सतीश अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि दो दिन पहले रोहित गोदारा गैंग की तरफ से फोन आया था। फोन पर करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगी गई और कहा गया कि रकम का खुलासा आगामी कॉल पर किया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों की बढ़ी चिंता
बता दें कि किशनगढ़ मार्बल-ग्रेनाइट की सबसे बड़ी मंडी है, जहां बड़ी संख्या में कारोबारी काम करते हैं। यह पहला मौका है जब किसी कारोबारी को इस तरह की गैंग से रंगदारी की धमकी मिली है, जिससे स्थानीय व्यापारिक समुदाय में चिंता बढ़ गई है। जांच में जुटी टीम
पुलिस अधिकारियों ने बताया-संबंधित कारोबारी के फोन कॉल में हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग का सत्यापन किया जा रहा है। मामले की पूरी तरह गोपनीय तरीके से जांच पड़ताल की जा रही है। सीआई बोले-मामला दर्ज किया
मदनगंज थाने के सीआई सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी जा सकती और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। … यह भी पढ़े गैंगस्टर के नाम से स्टील कारोबारी से 10 करोड़ मांगे:जयपुर के तीन नर्सिंग कर्मचारी समेत 4 गिरफ्तार; महंगी गाड़ियां देखकर बनाया प्लान जयपुर में स्टील कारोबारी को धमकी देकर 10 करोड़ रुपए मांगने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी जयपुर के हॉस्पिटल में नर्सिंग कर्मचारी हैं। इनमें एक आरोपी सट्टे का काम भी करता है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *