मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी खुशबू का किया सम्मान

मुरैना। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी खुशबू निषाद का महामाया मंदिर में कहार, केवट, निषाद, मांझी और बाथम समाज ने सम्मान किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें चार मीटर लंबी पुष्पमाला, स्वाफा व नोटो की माला और महामाया की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। स्वागत समारोह में पूर्व विधायक नंदा निषाद व गणमान्य उपस्थित रहे। इससे पहले समाजजन और माताएं-बहनें देशभक्ति गीतों के साथ जुलूस में शामिल हुईं। जुलूस मेन बाजार से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड तक निकाला गया। इस दौरान खुशबू निषाद को केलों और फलों से तोला गया। इसके बाद खुशबू निषाद ग्वालियर के लिए रवाना हुईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *