बड़वानी | शहर के मिडिल स्कूल मैदान पर वाल्मिकी फुटबॉल क्लब की ओर से छठवीं बार ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का चार दिनी आयोजन किया जा रहा है। इसमें पिछले दो दिन से दर्शक बढ़ी संख्या में मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं। पहला मैच राज क्लब इटारसी व डीएफए शिवपुरी के बीच हुआ। जिसमें 2-0 से शिवपुरी ने जीत हासिल की। दूसरा मैच वाल्मिकी एफसी बड़वानी व हैवी बुल्स भोपाल के बीच हुआ। 2-0 से वाल्मीकि एफसी बड़वानी ने जीत हासिल की। तीसरा मैच डीएफए बैतूल व महू के बीच हुआ। जिसमें 2-0 से यांग बॉयस महू ने जीत हासिल की। तीसरे दिन गुरुवार को दो सेमी फाइनल खेले गए। पहले मुकाबला यांग बॉयस महू व खजराना एफसी इंदौर, दूसरा मुकाबला वाल्मीकि एफसी बड़वानी व डीएफए शिवपुरी के बीच हुआ।


