बड़वानी | ग्राम करी स्थित शासकीय आदर्श कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मप्र शाखा के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस से पूर्व सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा स्वामी विवेकानंद के विचारों ने भारत की प्राचीन संस्कृति को विश्व में गौरव दिलाया। भूगोल विभाग के डॉ. दिनेश पाटीदार ने कहा स्वामी विवेकानंद के विचारों से भारत ने विश्व को मानवता का संदेश दिया है। कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ जिला नोडल डॉ. अनिल पाटीदार ने निबंध स्पार्धा कराई। उन्होंने बताया स्पर्धा का विषय था स्वामी विवेकानंद के विचारों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विवेकानंद के विचारों का प्रसार करना है।


