युवा देश का भविष्य, नशे की आदत को कहें ना

बड़वानी | प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग-फ्री इंडिया योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण संस्थान में विधिक साक्षरता शिविर लगा। इसमें न्यायाधीश अमूल मंडलोई ने कहा नशा जीवन के लिए हानिकारक है। जीवन को हां कहें और नशे को ना। जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य भावना भंवर, संजय आर्य आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *