मालगाड़ी की चपेट में आया अज्ञात बुजुर्ग:सूरजपुर में इलाज के दौरान मौत; पहचान पता लगाने में जुटी पुलिस

सूरजपुर जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पसला गांव में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बुजुर्ग की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी एकत्र कर रही है। रेलवे अधिकारियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। सुरक्षा उपायों की मांग वहीं, दूसरी तरफ घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास अक्सर लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन मालगाड़ी की तेज रफ्तार के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। कुछ ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के किनारे सुरक्षा उपायों की मांग भी उठाई है। लोगों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की उम्मीद की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके। 10 दिन पहले 6 मई को रामानुजनगर के ग्राम कौशलपुर में भी एक हादसा हुआ था जिसमें 56 नंबर रेलवे ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात महिला की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई थी। घटना दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की थी। मृतक महिला की उम्र लगभग 23 से 25 साल रही होगी। स्थानीय लोगों ने अनुमान लगाया कि, महिला मंगलवार के साप्ताहिक बाजार की ओर जा रही होगी, तभी यह हादसा हुआ होगा। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *