पाली में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक पर बॉडी के टुकड़े बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। युवक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। रानी थानाप्रभारी पन्नालाल ने बताया- रानी थाना इलाके के डीएफसीसीएल रेलवे लाइन हॉस्पिटल के सामने रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह शव की सूचना मिली। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हुई। ट्रेन के नीचे आने से बॉडी के कई टुकड़े हो गए। शव रानी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाया।


