मावठ का पौष महोत्सव:सीजन की दूसरी बारिश, 3.7 मिमी, दिन का पारा 6.8 डिग्री लुढ़का

पश्चिमी विक्षोभ से शनिवार को राजधानी में दिनभर बारिश होती रही। अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को पौष मास में सावन सा अहसास हुआ। दिनभर में 3.7 मिमी बारिश रिकाॅर्ड हुई। मौसम में आए इस बदलाव से दिन का पारा 6.8 और रात का 1.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अधिकतम पारा 15.6 डिग्री दर्ज हुआ, जाे सामान्य से 6.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से सिर्फ 0.2 डिग्री ज्यादा है। इससे एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया। इससे पहले शनिवार तड़के शहर में घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद सुबह 8 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर रात तक जारी रहा। एक ही दिन में जनवरी की बारिश का आधा कोटा पूरा मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में सामान्य बारिश 5.9 मिमी मानी गई है। शनिवार को 3.7 मिमी बारिश हो गई। एक दिन में जनवरी की बारिश का आधे से अधिक का कोटा पूरा हो गया। यह सीजन की दूसरी बारिश है। इससे पहले 26 से 28 जनवरी के बीच बने सिस्टम से राजधानी में पहली मावठ हुई थी। तब 15 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। आगे- मौसम विभाग के अनुसार रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ कम हो जाएगा। मंगलवार से मौसम सामान्य होने के आसार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *