मासूम के ऊपर से गुजरा पिकअप का पहिया:शरीर के टुकड़े सड़क पर फैले, मां और बहन भी घायल हुई; गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी फूंकी

भरतपुर में बिजली विभाग की तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला और उसकी बेटी एक तरफ गिरी, जबकि 9 साल का मासूम दूसरी तरफ गिरा। भरतपुर ग्रामीण थाना सीओ कन्हैया लाल ने बताया कि घटना मथुरा गेट थाना इलाके में बुधवार की शाम करीब 6 बजे हुई। पिकअप ने मासूम को बुरी तरह कुचल दिया। गाड़ी का पहिया उसके ऊपर से गुजरा, जिससे सड़क पर मासूम के शरीर के टुकड़े फैल गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी के आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां और बेटी को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मासूम का 3 दिन बाद ही 14 दिसंबर को जन्मदिन था। पहले देखिए- हादसे की 2 तस्वीर तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार- गोविंद नगर की रहने वाली राखी (30) अपने बेटे अंशु (8) और बेटी आरु (7) साल को कृष्णा कॉलोनी ट्यूशन से लेकर घर आ रही थी। तभी अचानक मडरपुर की निर्माणाधीन सड़क पर सामने से आ रही भरतपुर इलेक्ट्रिक सर्विसेज लिमिटेड(BESL) की पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी स्लिप हो गई। हादसे में महिला और उसकी बेटी तरफ और दूसरी तरफ अंशु गिर गया। घटना में स्कूटी सवार महिला और उसकी बेटी घायल हो गई, वहीं बेटे के ऊपर से पिकअप का पहिया गुजर गया। इससे उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पिकअप में आग लगा दी। मां बच्चों को ट्यूशन से लेकर घर लौट रही थी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार- अंशु (8) तीसरी क्लास में पढ़ता था। वहीं उसकी बहन आरु (7) पहली क्लास में पढ़ती है। दोनों कृष्णा कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते थे। अंशु के पिता ओमेंद्र कोटा SOG में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। अंशु के दादा रामवीर सिंह ASI हैं, जिनकी पोस्टिंग भरतपुर पुलिस लाइन में हैं। मौके पर BESL के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। जब स्थानीय लोगों ने BESL की गाड़ी में आग लगाई तो, बिजली विभाग के कर्मचारी गाड़ी से उतरकर फरार हो गए। बिजली विभाग की पिकअप पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। 14 दिसंबर को 9वां जन्मदिन मनाते
परिजनों के अनुसार- अंशु (8) का इसी 14 दिसंबर को नौवां जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थी। इसके लिए परिजन शॉपिंग भी करने वाले थे, लेकिन हादसे के बाद मां बेसुध हो गई, जबकि परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचकर बिलख पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *