मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डॉ. पंकज गोस्वामी ने जीते दो गोल्ड मेडल

भास्कर न्यूज | जालंधर एलपीयू में पंजाब मास्टर एसोसिएशन की तरफ से स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मेजर बलराज सिंह की अगुआई में आयोजित इस चैंपियनशिप में पंजाबभर से 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लिया। जालंधर की रहने वाली निर्मल कौर जिनकी उम्र 78 साल है, वे चैंपियनशिप में विमेन की कैटेगरी में हिस्सा लेने वाली सबसे बुजुर्ग एथलीट थीं। उन्होंने 100 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। चैंपियनशिप में जालंधर टीम की तरफ से डॉ. पंकज गोस्वामी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में गोल्ड, डिस्कस थ्रो में गोल्ड और लांग जंप में कांस्य पदक जीता। एडवोकेट जतिंदर पाल सिंह मठारू ने 100 मीटर दौड़ में सिल्वर, हैमर थ्रो में गोल्ड मेडल, रणबीर सिंह ने 100 मीटर में सिल्वर और अन्य इवेंट में कांस्य पदक जीता। हीरा लाल ने लांग जंप में गोल्ड और 100 मीटर दौड़ में गोल्ड, यादविंदर सिंह ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। पंजाब के मेडलिस्ट खिलाड़ी अब बेंगलुरु में खेली जाने वाली नेशनल चैंपियनशिप में पंजाब की तरफ से हिस्सा लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *