भास्कर न्यूज | जालंधर पहली ओपन पंजाब बैंच प्रेस चैंपियनशिप बठिंडा में आयोजित की गई। इसमें पंजाब भर से खिलाड़ियों ने अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लिया। गोनियाना मंडी में आयोजित इस चैंपियनशिप में जालंधर के खिलाड़ी साहिल शर्मा ने ओपन बैंच प्रेस में 74 किलो वेट कैटेगरी में 147.5 वेट उठाकर सेकेंड पोजीशन हासिल की है। सीनियर कैटेगरी में अलग-अलग जिलों में 20 से 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। चैंपियनशिप में सीनियर ओवरऑल स्ट्रांग मैन ऑफ पंजाब, जूनियर ओवरआल स्ट्रांग मैन अॉफ पंजाब, ओवरआल पैरा प्लेयर ऑफ पंजाब भी चुना गया। इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।


