माहुरी नवयुवक समिति के अध्यक्ष बने संजीत

गिरिडीह | गिरिडीह शहर स्थित माहुरी छात्रावास में सोमवार को केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जबकि अन्य सभी पदों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन हुआ। अध्यक्ष पद पर संजीत तर्वे ने लगातार तीसरी बार कब्जा जमाया। अध्यक्ष पद के लिए संजीत तर्वे और विक्की गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था वहीं उपाध्यक्ष, सचिव, संगठन मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य ने नामांकन नहीं दिया, जिससे सभी को निर्विरोध चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारी में अध्यक्ष संजीत तर्वे, उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, सचिव अतुल सेठ, संगठन मंत्री निर्णय लोहानी, कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता, मनोनीत उपाध्यक्ष हरिमोहन कंधवे बने है। चुनाव कार्यक्रम का संचालन महामंडल के महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, प्रदीप गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुमित कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में युवा सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से आकाश सुमन, शिवनंदन कुमार, जीतेन्द्र सेठ, राकेश तर्वे, रौनक गुप्ता, प्रेम कंधवे, विकास सेठ, नीरज गुप्ता, पंकज गुप्ता, नयन तर्वे, प्रतीक गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजदीप गुप्ता आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *