माह की अंतिम तारीख को मिले बिल को सही मान करें पेमेंट

जेबीवीएनएल द्वारा रांची शहरी बिजली कंज्यूमरों का प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। इसके बिल, पेमेंट के तरीके आदि को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है। दैनिक भास्कर इन सभी उलझनों का जवाब रांची सर्किल के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू के हवाले से भास्कर एक्सप्लैनर के जरिए दूर करने का प्रयास कर रहा है। सवाल आपके, जवाब अधीक्षण अभियंता के घर में स्मार्ट मीटर लगा है, बिल कैसे मिलेगा -अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप नंबर 9431135503 पर Hi लिख कर भेजें। रिकमेंडेड सर्विस पर आकर सेलेक्ट करें। बिल रिलेटेड सेलेक्ट करें। बिजली बिल का अकाउंट नंबर एंटर करें। व्यू रिसेंट बिल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए वेरिफिकेशन कोड/ ओटीपी एंटर करें। लेटेस्ट बिल का पीडीएफ आपको मोबाइल पर मिल जाएगा। बिल जमा करने के लिए मुझे क्या करना होगा -इसके लिए आपको ऊपर बताए गए स्टेप्स को ही फॉलो करना होगा। बिजली बिल का ​अकाउंट नंबर एंटर करने के बाद पे योर बिल पर सेलेक्ट करें। अपने सुविधाजनक तरीके से बिल का पेमेंट करें। क्या दूसरे तरीके से भी बिल जमा करा सकते हैं -हां, अगर कोई कंज्यूमर ऑन लाइन सिस्टम से रिचार्ज नहीं करा सकते हैं, तो वह पुराने तरीके से जैसे एटीपी मशीन या अपने निकट के बिजली कार्यालय में ऑफलाइन जाकर भी कैश जमा करा सकते हैं। मेरा 6000 रुपए का बिल आ गया है, अगर मैं अभी 4000 रुपए जमा करना चाहूं, तो बिजली चालू रहेगी या कट जाएगी -आप अपने निकट के बिजली कार्यालय में जाकर कार्यपालक अभियंता या सहायक विद्युत अभियंता से मिल सकते हैं। मेरी बिजली काट दी गयी है, रिचार्ज करते ही या फिर बिल जमा करते ही क्या बिजली चालू हो जाएगी -जैसे ही आप अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करेंगे या फिर ऊपर दिए गए किसी भी माध्यम से अपना बिल जमा कर देते हैं, तो ऑटोमेटिक सिस्टम के द्वारा खुद-ब-खुद आपकी बिजली चालू हो जाएगी मेरा बिल अधिक आ रहा है। शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। मुझे क्या करना होगा -आपका बिल अधिक​ आ रहा है, तो आप निकट के बिजली कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपके मीटर की जांच कराई जाएगी। क्या अब मीटर रीडर घर नहीं आएंगे -नहीं, अब मीटर रीडर घर पर रीडिंग करने नहीं जाएंगे। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही उन्हें बकाए और रीचार्ज की सूचना दी जाएगी। क्या बकाए रहने पर बिजली कट होने का काम शुरू हो चुका है -हां, पांच हजार या पांच हजार से ऊपर के बकाएदारों का बिजली कट किया जा रहा है। आने वाले महीनों में सभी का बिजली कट किया जाएगा। एक महीने का दो-दो बिल मिला है। किस बिल को जमा करूं -चूंकि बिल रेज होता है, तो उसमें सब्सिडी आदि देर से जुड़ते हैं, इसलिए दो राशि दिखायी जाती है। आप महीने की अंतिम तारीख 30 या 31 को जो बिल आया है, उसे ही फाइनल मान कर जमा करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *