रांची के आसपास झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि, आज भी बारिश का यलो अलर्ट

रांची में गुरुवार को दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से दोपहर में बादल छाने के साथ ही राहत मिली। दर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि, रांची में कहीं-कहीं ही बारिश हुई। हटिया, सिंह मोड़, बिरसा चौक क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से 2.30 बजे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। लेकिन शहर के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई। शाम में आसमान भी साफ हो गया। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने राज्य के पश्चिमी भाग अन्तर्गत पलामू, गढ़वा क्षेत्र को छोड़कर अन्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि,कई राज्यों में हीट वेव चलने की भी संभावना है। राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भाग में गर्म हवा चलने के साथ उमस की स्थिति बनी रह सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मानसून से पहले नालियां होंगी साफ निगम के उप प्रशासक रविंद्र कुमार ने स्वच्छता शाखा के पदाधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक करके मानसून से पहले नालियों की सफाई करने का निर्देश दिया। कहा कि शहर में जितने भी बड़े खुले नाले हैं, उसे ढंके या घेराबंदी करें। संभावना है। हालांकि,कई राज्यों में हीट वेव चलने की भी संभावना है। राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भाग में गर्म हवा चलने के साथ उमस की स्थिति बनी रह सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। रांची में ऐसा रहेगा पारा तिथि अधि. न्यून. 16 मई 39 25 17 मई 37 24 18 मई 36 23 19 मई 34 23
(तापमान डिग्री में) हटिया में भारी ओलावृष्टि हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *