मिक्स्ड नेटबॉल व ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता

26वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता ओडिशा में 2 से रांची| टेनिस वॉलीबॉल संघ झारखंड के महासचिव ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार 2 मई से 4 मई तक 26वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता गोपाबंधु स्टेडियम ओडिशा में आयोजित होगा। 26वीं राष्ट्रीय मिनी व यूथ बालक/बालिका टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को टेनिस वॉलीबॉल संघ झारखंड की ओर से झारखंड मिनी एवं यूथ बालक बालिका टीम की घोषणा की गई। जो झारखंड राज्य टेनिस वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे। सब जूनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 25 से रांची| झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि 25 से 27 मई तक श्री विश्वकर्मा यूनिवसिर्टी पलवाल में यू-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य स्तरीय U-17 बालक फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं बालिका फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम का चयन ट्रायल का आयोजन तीन माई को दिन के 10 बजे से खेलगांव में होगा। चयनित खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। रांची | मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर में छठी राष्ट्रीय सब-जूनियर मिक्स्ड नेटबॉल प्रतियोगिता व छठी राष्ट्रीय रूरल फुटबॉल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। देश के 16 से अधिक राज्यों के खिलाड़ियों ने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। मिक्स्ड नेटबॉल (सब-जूनियर वर्ग) : विजेता राजस्थान, रुरल फुटबॉल प्रतियोगिता (सब-जूनियर बालक वर्ग) में विजेता झारखंड, सब-जूनियर बालिका वर्ग में विजेता झारखंड की टीम हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *