हमको है इंतजार कोई आए लेके प्यार.. गीत पर किया डांस, झूम उठे लोग

इंटरनेशनल डांस डे-2025 के अवसर पर रातू रोड अमरूद बागान स्थित संकल्प डांस स्टूडियो में मंगलवार को ‘सफल सोलो डांस प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। यहां बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा के जलवे बिखेरे। अमित कुमार ने बताया कि आज बच्चों की नृत्य प्रतिभा को देख कर जज सलेक्ट करेंगे। चयनित बच्चों को आगे राउंड में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में विएम क्रिएशन, फ्रेंजी डांस स्टूडियो, एलांजा डांस स्टूडियो, नृत्य श्री, टाइटन स्क्वाड, द बीटबॉक्स डांस स्टूडियो, डांस वांस, मैजिक मूव्स डांस स्टूडियो, उर्वशी डांस स्टूडियो, डांस रिवॉल्यूशन एकेडमी, डांस रांची डांस, दीपांजलि कथक केंद्र, एमके डांस स्टूडियो, नृत्य दर्पण, संकल्प- सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स आदि इंस्टीट्यूट के साथ कई और डांस इंस्टीट्यूट शामिल हुए। विभिन्न डांस स्कूलों के 50 से ज्यादा ग्रुप ने इस डांस कंपीटिशन में भाग लिया। पर्दा हटा दो जरा मुखड़ा दिखा दो.. बिखेरा जलवा पांच बच्चों की जोड़ी ने हमको है इंतजार कोई आए लेके प्यार… के बोल पर नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रिया शर्मा ने तेरा नशा कैसे चढ़ा… गाने पर जलवा बिखेरा। प्रिंस ने हमको तुमसे प्यार है जिया बेकरार है… गाने के बोल पर नृत्य की प्रस्तुति दी। सावनी ने पुराने गाने पर्दा हटा दो जरा मुखड़ा दिखा दो… गाने में नए रूप में नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी नृत्य को सभी ने खूब सराहा। 33 प्रतिभागियों के बीच होगा भव्य मुकाबला कार्यक्रम में बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर मृणाल पाठक, कथक गुरु विपुल नायक समेत नृत्य के अन्य गुरु भी जज की भूमिका में मौजूद थे। डांस स्टूडियो के निदेशक राकेश नायक ने कहा कि यह आयोजन झारखंड के उभरते हुए नृत्य कलाकारों को प्रोत्साहित करेगा। इसमें हर महीने 3 जूनियर व 3 सीनियर कैटेगरी के डांसर्स का चयन किया जाएगा। 11 माह के बाद 33 के बीच फाइनल होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *