रांची| संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से हुलहुंडू गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसमें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर हाई स्कूल के प्राचार्य रोशन तिरु एवं मध्य विद्यालय कोच बाबोंग की प्राचार्या एस्कर टोपनो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।। कार्यक्रम में डायन प्रथा, मानव तस्करी, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के विरुद्ध ग्रामीणों को जागरूक किया गया।


