पंजाब कॉलोनाइजर एंड प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन के प्रधान गुरविंदर सिंह लांबा ने बताया कि पंजाब सरकार को मिडिल क्लास लोगों के लिए अर्बन एस्टेट बनाना चाहिए। पंजाब सरकार हर बार हाई क्लास और लो क्लास लोगों पर फोकस करती है, मगर मिडिल क्लास वर्ग के लिए कोई भी नहीं सोचता है। यह प्रक्रिया लुधियाना के निवासियों और रियल एस्टेट निवेशकों के लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है और आने वाले समय में इस क्षेत्र में विकास के नए आयाम देखने को मिल सकते हैं। इससे यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि मिडिल क्लास वर्ग वालों को राहत मिलने की पूरी संभावनाएं हैं।


