मिथिला मंच का कैलेंडर विमोचन सह पारिवारिक मिलन समारोह हुआ

अरगोड़ा तालाब स्थित लेक गार्डन मैरेज हॉल में झारखंड मिथिला मंच द्वारा आयोजित कैलेंडर सह पंचांग विमोचन व पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच द्वारा प्रकाशित कैलेंडर व पंचांग का विधिवत विमोचन रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार संजय सेठ, पूर्व विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, श्रीपाल झा, आरसी चौधरी, अवध किशोर झा, संतोष झा, मनोज मिश्र द्वारा किया गया। कैलेंडर विमोचन के बाद आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह में लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सियाराम झा सरस और डॉ. कृष्णमोहन झा ने काव्य पाठ कर मैथिली काव्य की छटा बिखेर दी। इसके बाद गायक पंकज झा व स्निग्धा के विद्यापति गीत और पारंपरिक गायन लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों द्वारा 1000 से अधिक कैलेंडर व पंचांग मिथिला भाषाभाषियों के बीच वितरित किए गए। मौके पर जानकी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता झा, सचिव निशा झा, कोषाध्यक्ष उषा झा व सचिन्द्र मोहन झा, सुजीत झा, संजीत झा सहित मंच से जुड़े अनेक सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *