8 दिवसीय नववर्ष मेला… जादूगर ने शो में दिखाए हैरतअंगेज करतब

एक्वा वर्ल्ड द्वारा नववर्ष के अवसर पर आठ दिवसीय नववर्ष मेला रिलायंस कार्निवल 2026 के पहले दिन रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। लोग देर शाम तक नॉनस्टॉप मस्ती करते दिखे। मुख्य आकर्षण जादूगर महावीर का मैजिक शो था। जिसका बड़े, बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। जादूगर ने भी एक से एक कारनामे दिखाएं। इसके पहले स्पून और मार्बल रेस का आयोजन हुआ। फिर कपल के बीच में पेपर कपल डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बेस्ट शूज प्रतियोगिता में लोगों ने मेरा जूता है जापानी गीत की धुन पर कैटवॉक कर अपने जूते की नुमाइश की। इसके बाद समोसा खाओ प्रतियोगिता की। इसके बाद पॉपकॉर्न ईटिंग कंपटीशन में भी भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आउटफिट प्रतियोगिता का थीम व्हाइट कलर था। इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरपर्सन प्रतुल शाह देव, डॉ. विद्या झा, विपुल नायक ,सत्य प्रकाश चंदेल, लोकेश कुमार, वसीम आलम, देव ज्योति नाहा, आनंद नायक, प्रदुमन, उदय, उपस्थित थे। रिलायंस कार्निवल में सोमवार को दंगल टाइम, पेंटिंग प्रतियोगिता, टैटू प्रतियोगिता, टैटू कंपटीशन, बेस्ट हेयरस्टाइल कंपटीशन, म्यूजिकल क्विज, सोलो और डूयो डांस प्रतियोगिता, बेस्ट ओवरकोट आउटफिट प्रतियोगिता होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *