कोटा जयपुर हाईवे पर रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौटते समय तालेड़ा थाना क्षेत्र पर एक कार और मिनी बस की देर रात जोरदार भिड़ंत हो गई। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को तीन युवक कार में नजर आए। तीनों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल लाया गया। करीब 7 घंटे बाद चौथे युवक के झाड़ियों में पड़े होने की जानकारी मिली। जिसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे करीब घटनास्थल से युवक को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल लाए।एक्सीडेंट में दो युवको की दौरान मौत हो गयी। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक कोटा के ही रहने वाले है। तालेड़ा थाना एएसआई देशराज गुर्जर ने बताया कि चारों युवक रात 12 बजे कोटा जयपुर हाईवे पर तालेड़ा के पास मौजूद रेस्टोरेंट पर खाना खाने गए थे। वापस कोटा लौटते समय राधिका रिसोर्ट के आगे जयपुर की तरफ से आ रही मिनी बस ने सियाज कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर खेत में पलटी मार गई। कार में तीन युवक सवार मिले थे। जिन्हें 108 एंबुलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान शैलेंद्र कटारिया (24) की मौत हो गई। एक्सीडेंट वाली थोड़ी जगह से एक और युवक झाड़ियां में पड़ा हुआ था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दी उसे भी एंबुलेंस से कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए दिव्यांशु मीणा (22) इस कि भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों युवकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। निजी ट्रेवल्स की बस में बैठी सवारियों को भी मामूली चोटे आई है। बस रावतभाटा की ओर जा रही थी। बस चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक शैलेंद्र का भाई हिमांशु कटारिया ने बताया कि शैलेंद्र शाम को घर पर बोलकर निकला था कि दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है। सुबह सूचना मिली कि भाई का एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक दिव्यांशु के जीजा चंद्र मोहन मीणा ने बताया कि सुबह मुझे मेरी सास ने सूचना दी की दिव्यांशु का एक्सीडेंट हो गया है। हॉस्पिटल जाकर देखा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एक्सीडेंट के समय तीन युवकों को पुलिस अस्पताल लेकर आई थी। दिव्यांशु झाड़ियां में गिरा हुआ था। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तब पुलिस को सूचना की। तब उसको लेकर कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिव्यांशु पहले जयपुर में जॉब किया करता था, काफी टाइम से कोटा में ही है।


