अजमेर में जियारत करने पाकिस्तान से आएंगे जायरीन:सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल में ठहरने की व्यवस्था, 10 को लौटेंगे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उर्स मेला-2025 में भाग लेने के लिए करीब 100 पाक जायरीन कल यानी सोमवार को अजमेर पहुंचेंगे। पाकिस्तानी जायरीन के लिए पुलिस व प्रशासन की ओर से सेंट्रल गर्ल्स स्कूल पुरानी मंडी में व्यवस्थाएं की गई है। पाकिस्तानी जायरीन 6 जनवरी से 9 जनवरी तक उर्स में भाग लेने के बाद 10 जनवरी को अजमेर से प्रस्थान करेंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स-2025 में सम्मिलित होने वाले पाकिस्तानी जायरीन को केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मंडी में ठहराया जाएगा। पाकिस्तानी जायरीन को ठहरने तथा जियारत आदि की समस्त व्यवस्थाओं के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त भरतराज गुर्जर को सम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ऐजाज अहमद को अतिरिक्त सम्पर्क अधिकारी एवं तहसीलदार ओम सिंह लखावत को सहायक सम्पर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। जायरीन का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा 6 जनवरी को अजमेर पहुंचेगा। पाकिस्तानी जायरीन के अजमेर आगमन से निर्धारित 24 घंटे की अवधि में सभी पाकिस्तानी जायरीन के सी-फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करने के लिए एनआईसी के संयुक्त निदेशक तेजा सिंह रावत को प्रभारी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक राजवीर सिंह राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है । पढें ये खबर भी… अजमेर की कायड़ स्थली पर लगी मोबाइल-चार्ज करने की लाइनें:अस्थाई गांव बनाकर जायरीन के रहने की व्यवस्था, जमकर कर रहे खरीदारी अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर जायरीन के लिए कईं व्यवस्थाएं की गई है। यहां जायरीन के लिए बनी पक्की डोरमेट्री, वुजू खाना, गुसलखाना और शौचालयों के साथ बडे़ शामियाने तैयार किए गए हैं। यहां लगी दुकानों पर जायरीन जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं यहां बने मोबाइल चार्जर स्टेशनों पर मोबाइल चार्ज के लिए हर समय कतार देखी जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *