26 थाना क्षेत्रों में 211 ठिकानों में पुलिस की कार्रवाई:73 पुलिस टीमों ने चलाया मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण एवं जांच के प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जिला पुलिस ने जिले के 26 थाना क्षेत्रों में 211 ठिकानों में पुलिस की अलग-अलग 73 टीमों और 258 पुलिस अधिकारी, जवानों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अ​​भियान के तहत तीन एनडीपीएस की कार्रवाई की गईं। जिनमें 556 ग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि आर्म्स एक्ट की 10 कार्रवाई की गई इसमें 7 धारदार छुरे, 2 चाकू एवं 1 पिस्टल जब्त की। एक्साइज एक्ट में 8 कार्रवाई कर 209 देशी शराब के पव्वे व 9 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की। जबकि जुआं अधिनियम में 8 कार्रवाई कर 3 हजार 190 रूपए जुआ राशि जब्त की। 21 असमाजिक तत्वों के खिलाफ पाबंद की कार्रवाई की। अभियान के तहत जिला पुलिस ने अचानक चैकिंग व कार्रवाई कर अलसुबह से देर रात तक जिले के 26 थाना क्षेत्रों में अचानक चैकिंग एवं धरपकड़ के लिए चलाए अभियान में अलग-अलग कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *