मिनी बस पलटी, कोई हताहत नहीं

गालूडीह । झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सातगुरुम नदी पुलिया पर एक मिनी बस, गाड़ी संख्या जेएच 05 एबी 8121 अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना कब हुई, इसकी सटीक जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद गालूडीह थाना की पुलिस शनिवार करीब 12:00 बजे घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मिनी बस में सवार ड्राइवर, खलासी एवं यात्रियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। दुर्घटना में किसी के घायल होने व हताहत होने की जानकारी नहीं है। खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर ग्रामीण थाना के साकुआ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के दौरान एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमलाशुली से दीघा जा रही यात्री बस का चालक तेज गति में आगे चल रही दूसरी बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बस का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी।घटना की सूचना मिलने के बाद खड़गपुर ग्रामीण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया गया। हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल तथा मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) मनोरंजन घोष ने मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 70 यात्री सवार थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *