भोपाल के शाहजहांनाबाद स्थित मिलेट्री गेट खुलवाने के लिए मंगलवार को व्यापारी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद 4 साल से यह गेट बंद है। इस कारण दो किमी घूमकर जाना पड़ रहा है। व्यापारी संघ शाहजहांनाबाद के बैनर तले बड़ी संख्या में कलेक्टर के पास जनसुनवाई में पहुंचे थे। संघ के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि शाहजहांनाबाद रेजीमेंट रोड स्थित मिलेट्री गेट कोरोना काल के दौरान बंद किया गया था, जो अब तक नहीं खुला है। इस कारण न सिर्फ व्यापारी बल्कि आसपास के रहवासी और ग्राहक भी परेशान हैं। जब से गेट बंद हुआ है, तब से ही व्यापार भी ठप हो गया है। गेट खुलवाने के लिए सालों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इसे अब तक नहीं खोला जा सका है। पहले आम लोगों के लिए खुला था गेट व्यापारियों ने कलेक्टर को बताया कि साल 2020 से पहले यह गेट और सड़क आम लोगों के लिए खुली रहती थी। सेना द्वारा रात के समय पहचान पत्र देखने के बाद एंट्री दी जाती थी। लोग हेलमेट और पहचान पत्र लेकर यहां से प्रवेश करते थे लेकिन जब से गेट बंद हुआ है, तब से टीला जमालपुरा से दो किमी घूमकर लालघाटी और फिर नारियल खेड़ा जा रहे हैं। इससे परेशानी होती है। इस मौके पर मनीष राकवार, अजय दुबे, रामेंद्र बड़ोनिया, हरिमोहन खजुरिया, राहुल जैन, राजीव जैन, मनोज साहू, शिवनारायण श्रीवास, भगवानदास बबलू, मनोज दुबे, अमित शर्मा, सचिन राकवार, आशीष शर्मा, अवधेश सक्सेना, अतुल अग्रवाल आदि भी मौजूद थे। जनसुनवाई में 116 आवेदन मिले कलेक्टर सिंह की मौजूदगी में निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण, एडीएम अंकुर मेश्राम, डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद इकबाल, निधि चौकसे समेत अन्य अधिकारियों ने जनसुनवाई की। इस बीच कुल 116 आवेदन आए। जनसुनवाई में ये शिकायतें भी आई


