श्री खड़ेश्वर महादेव मंदिर इंदौर में भागवत कथा का शुभारंभ:श्रीमद् भागवत भगवान का साक्षात रूप, इसमें लिखी हर बात ईश्वर की वाणी- पं. प्रहलाद शर्मा

सुखलिया क्षेत्र में रिक्शा चालकों द्वारा इस साल भी हीरानगर थाना चौराहा स्थित श्री खड़ेश्वर महादेव ग्वालभैरव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मंगलवार को भागवतजी की शोभायात्रा के साथ हुई। इसमें आयोजक रिक्शा चालक मित्र मंडल के अशोक यादव भागवतजी को सिर पर लेकर चले। महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। साथ में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए। इस दौरान बैंडबाजे की धुन पर भजन गाए जा रहे थे। अशोक यादव ने बताया कि कथा 30 दिसंबर तक चलेगी। भागवत कथा का यह 19वां वर्ष है। पहले वर्ष से अभी तक भागवत कथा कर रहे भागवताचार्य पं. प्रहलाद शर्मा ने पहले दिन श्रीमद भागवत का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत साक्षात भगवान ही है और इसमें लिखी हर बात भगवान की वाणी है। कथा प्रतिदिन मघ्याह्न 12 से शाम 5 बजे तक होगी। 30 दिसंबर को कथा के समापन पर शाम को महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *