अमृतसर| मिशन आगाज के महिला केंद्र में वर्ष 2025 की विदाई और 2026 के आगमन पर धन्यवाद सत्र का आयोजन किया गया। डॉ. हरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी सदस्यों ने बीते वर्ष के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम की अनूठी बात यह रही कि सदस्यों ने पर्यावरण के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की, जिसने हमें जीवन के लिए अनिवार्य ऑक्सीजन, भोजन और शुद्ध जल प्रदान किया। कार्यकारी निदेशक दीपक बब्बर ने मानवता और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक के दौरान परवीन कुमारी, ममता शर्मा, संदीप कुमार, जसप्रीत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


