बालोद| मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी कि चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के परियोजना समन्वयक, काउंसलर, सुपरवाइजर एवं केस वर्कर पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद यह सूची जारी की गई है। पात्र-अपात्र सूची कार्यालय के सूचना पटल के साथ ही जिले की वेबसाइट balod.gov.in पर भी देखी जा सकती है। संबंधित आवेदक अपने आवेदन को लेकर दावा-आपत्ति 13 जून को शाम तक कक्ष क्रमांक 79, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला बालोद के कार्यालय में स्पीड पोस्ट, कुरियर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।


