बालोद| जिला पंचायत बालोद की सामान्य सभा की बैठक 13 जून को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में संबंधित सभी अधिकारियों, सदस्यों और हित धारकों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।


