मिशन ‘हार्दिक मिलन 4.0’ के तहत विशेष कैंप लगाया

मोगा | पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रिकॉर्ड ऑफिस रामगढ़ छावनी (झारखंड) ने मिशन ‘हार्दिक मिलन 4.0’ के तहत विशेष जागरूकता एवं समस्या समाधान कैंप लगाया। कैंप का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीरनारियों और आश्रितों को पेंशन से संबंधित सुविधाओं व उनके अधिकारों की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा। जिला रक्षा सेवाएं भलाई कार्यालय मोगा के अधिकारी ग्रुप कैप्टन दिविंदर सिंह ढिल्लों (रिटा.) ने बताया कि कैंप के दौरान बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने भाग लिया। पेंशन, पारिवारिक पेंशन, दस्तावेजों में त्रुटि, लंबित मामलों सहित विभिन्न समस्याओं को सुना गया। मौके पर हार्दिक मिलन टीम के सदस्य सूबेदार क्लर्क विवेक कुमार सिंह और नायक क्लर्क गुंजीत सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *