कम्युनिस्ट पार्टी ने शहीद नछत्तर सिंह धालीवाल भवन में की कन्वेंशन

भास्कर न्यूज | ​मोगा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला स्तरीय कन्वेंशन शहीद नछत्तर सिंह धालीवाल भवन में हुई। इसमें प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में कामरेड जगरूप और अमरजीत असल विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड जगजीत सिंह, कामरेड जगदीश सिंह चहल और कामरेड करमवीर बधनी ने की। कामरेड जगरूप ने कहा कि दुनिया अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में है। यदि इस तकनीक का उपयोग मानवता की भलाई के लिए हो तो जीवन सुगम हो सकता है, लेकिन वर्तमान में पूंजीवादी व्यवस्था इसका उपयोग केवल अपने मुनाफे और श्रम शक्ति को दबाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी विचारधारा के माध्यम से मेहनतकश वर्ग को लामबंद करना और कम्युनिस्ट शक्तियों का एकजुट होना आज के समय की बड़ी आवश्यकता है। जिला सचिव कुलदीप भोला ने पिछले तीन वर्षों की राजनीतिक और संगठनात्मक रिपोर्ट पेश की, जिसे विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया। कन्वेंशन में ​वेनेजुएला के समर्थन और अमेरिकी वर्चस्व के विरोध में प्रस्ताव, ​शिक्षा की गारंटी के लिए भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून संसद मेंपास करने की मांग, ​पुरानी नरेगा योजना की बहाली,​ मुफ्त और अनिवार्य स्वास्थ्य सुविधाएं,​ सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग की गई। वही पुरानी कमेटी को भंग करके 45 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से ​कुलदीप सिंह भोला जिला सचिव, ​डॉ. इंदरवीर गिल सहायक सचिव, ​गुरदित्त दीना सहायक सचिव सहित अन्य नियुक्त किए गए। इस अवसर पर स्वराज सिंह, शेर सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्ण सिंह खोसा, सुखजिंदर सिंह महेश्वरी और बड़ी संख्या में विभिन्न यूनियनों के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। फ़ोटो-22 नछतर भवन मे आयोजित कन्वेंशन को संबोधित करते कामरेड कुलदीप भोला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *