ट्रैफिक को सुचारू चलाने के लिए निगम ने दुकानों के बाहर रखा सामान किया जब्त

भास्कर न्यूज | मोगा नगर निगम द्वारा बुधवार को ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से शहर के मेन बाजार व जीटी रोड पर दुकानों के बाहर अवैध ढंग से रखे समान को जब्त करने के साथ बड़े बिजली घर के बाहर लगने वाली फूड वैन को भी हटवाया गया। इससे पहले भी निगम द्वारा फूड वैन चालकों को जीटी रोड से फूड वैन हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन वैन चालक सड़क किनारे फूड वैन लगा रहे थे, जिससे ट्रैफिक में ही बाधा नही पड़ रही थी बल्कि कोहरे के कारण हर समय हादसे का डर भी बना रहता था। नगर निगम के चीफ सेंटरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार औैर जूनियर इंजीनियर ललित कुमार ने कहा कि शहर के मेन बाजार व जीटी रोड पर कुछ दुकानदार दुकानों के बाहर अवैध ढंग से समान रख लेते हैं, जिस कारण ट्रैफिक मे बाधा पड़ती है व लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में समय-समय पर निगम द्वारा दुकानों के बाहर पड़े समान को हटाया जाता है। ललित कुमार ने कहा कि बेशक अब मौसम में बदलाव आया है, लेकिन अब भी शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा पड़ रहा है। ऐसे में निगम द्वारा इन गाड़ियों को हटाया गया है। निगम द्वारा जीटी रोड के साथ अकालसर रोड पर लगने वाले जाम को हटाने के लिए अवैध ढंग से लगने वाली रेहड़ियों को भी हटाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *