पटियाला | पंजाब सरकार का सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग वरिष्ठ नागरिक राज्य कार्य योजना 2025-26 हमारे बुजुर्ग, हमारा गौरव के अंतर्गत बुजुर्गों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी पहल के तहत, साईं बिर्ध आश्रम चौरा में बुजुर्गों के स्वास्थ्य देखभाल पर एक योग सत्र का आयोजन किया गया। योग सत्र के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जोबनदीप कौर ने बुजुर्गों को योग के महत्व के बारे में बताया।


