राजिम| छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता और रायपुर संभाग के अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा को फिंगेश्वर ब्लॉक में बिजली गांव स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी गई है। इस मौके पर सिद्ध हनुमान जन्मोत्सव समिति ने उन्हें शॉल, श्रीफल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक लाला साहू, बंधु साहू, पार्षद बलराम यादव, भोले साहू, रामकुमार साहू, लिली यादव, पं. विकास मिश्रा, शिक्षक संघ के किशोर कुमार निर्मलकर, मनीराम साहू आदि मौजूद रहे।


