देवबलोदा स्कूल में बच्चों ने लगाया मेला, लेन-देन की बारीकियां सीखी

भिलाई | शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवबलौदा में विज्ञान, गणित और बाल मेले का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि भारती राम सूर्यवंशी ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से की। छात्रों ने विज्ञान और गणित से संबंधित मॉडल और पोस्टर का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों द्वारा लगाए फूड स्टॉल आकर्षण रहे। बच्चों ने मनोरंजन के साथ मुनाफा भी कमाया। प्रधानपाठक सूर्या शिखा लवंग ने कहा ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल का विकास होता है। इस अवसर पर शिक्षक डीपी चंद्राकर, गीता सरादे, पुष्पलता साहू, रजिया बेगम, देवबलौदा संकुल के शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *