लोधी समाज का परिचय सम्मेलन दिसंबर के अंति​म सप्ताह में होगा

भिलाई| भिलाई लोधी क्षत्रिय समाज भिलाई-दुर्ग के अध्यक्ष उत्तम चंदेल का छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य निर्वाचित होने पर समाज की ओर से लोधी भवन कोहका में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में युवक-युवती परिचय सम्मेलन लोधी भवन कोहका में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपाध्यक्ष विशाल राम वर्मा, महासचिव राजेश जंघेल, कोषाध्यक्ष रामावतार चंदेल, अंकेक्षक मनीराम वर्मा, अलखराम वर्मा सहित पुष्पा जंघेल, सरजूराम कौशिक, दीपक जंघेल, जतन दमाहे आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *