मीटर से छेड़छाड़ नहीं… बिजली बिल के लिए 9431135503 पर करें वाट्सएप

जेबीवीएनएल रांची पूर्वी डिविजन द्वारा शुक्रवार को टाटी पंचायत भवन में बिजली कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में बिजली कंज्यूमर शामिल हुए। कंज्यूमरों की शिकायतें सुनी गयी और उन्हें कानूनी सुझाव भी दिया गया। शिविर में कंज्यूमरों को जानकारी दी गई कि उपभोक्ता बिजली का उपयोग मीटर के माध्यम से ही करें एवं मीटर के पहले तार के साथ छेड़-छाड ना करें। मीटर के पहले तार के साथ या मीटर के साथ छेड़-छाड करने पर कानूनी प्रावधान लागू होंगे। कंज्यूमरों को जानकारी दी गई कि अभी सरकार तक के खपत पर बिजली बिल माफ कर दिया जाता है। 200 यूनिट तक फ्री बिजली जलाने की छूट दी गयी है। कंज्यूमरों को अवगत कराया गया कि उनके समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत शिकायत निवारण फोरम कार्यरत है। उपभोक्ता अपने समस्या का आवेदन नजदीकी बिजली कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यदि उनके समस्या का निराकरण नहीं होता है तो अपना आवेदन दे सकते हैं। शिविर में स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी दी गई एवं इसके फायदे बताये गए। स्मार्ट मीटर से बिजली बिल प्राप्त करने के संबंध में वाट्स नंबर 9431135503 पर जानकारी देने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में रांची जीएम मनमोहन कुमार, एसई डीएन साहू, ईई राजेश कुमार मंडल एवं टाटी पंचायत मुखिया कृष्णा पाहन शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *