चंद्रपुरा | डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के डीयर पार्क से हिरण को पलामू स्थित राष्ट्रीय उद्यान टाइगर रिजर्व ले जाएगा। चंद्रपुरा थर्मल के डीयर पार्क के नजदीक हिरण को ले जाने के लिए वन विभाग झारखंड सरकार का गाड़ी लायी गयी है। विदित हो कि चंद्रपुरा में डीवीसी वन विभाग द्वारा हिरण को देखरेख किया जा रहा है। डीवीसी के वन विभाग अधिकारी एसी मंडल ने बताया कि चंद्रपुरा में करीब 45 हिरण है। सभी हिरण को चंद्रपुरा से पलामू स्थित राष्ट्रीय उद्यान टाइगर रिजर्व ले जाना है। बताते चलें कि करीब 8 साल पहले भी चंद्रपुरा से हजारीबाग वन विभाग द्वारा हिरण को ले जाने के लिए डीयर पार्क के समीप ट्रक खड़ा किया गया था , लेकिन 17 दिन तक ट्रक खड़ा रह गया। लेकिन एक भी हिरध गाड़ी में नहीं चढा। हालांकि कुछ ग्रामीण यहां से हिरण ले जाने को विरोध भी किए थे। अंततः ट्रक वापस ले गया था। इस बार फिर शुक्रवार से पलामू वन विभाग झारखंड सरकार का ट्रक खड़ा है। उसके चारों ओर बांस और जाली से घेर दिया गया है।


