बारां| मीणा कर्मचारी-अधिकारी संगठन बारां की बैठक स्वामी विवेकानंद पार्क में जिलाध्यक्ष मुकुट बिहारी मीणा अध्यक्षता में हुई। बैठक में 9 फरवरी को निजी गार्डन में होने वाले स्नेह मिलन, सम्मान समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही आयोजन को लेकर कमेटियां गठित की। कमेटियों के प्रभारियों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान मीणा, देवेंद्र मीणा जिला कोषाध्यक्ष मनीष मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मीणा ने संबोधित किया। सह संयोजक बृजराज मीणा ने बताया कि समारोह को भव्य व सफल बनाने के लिए प्रत्येक कमेटी के सदस्य अपनी जिम्मेदारियां को ईमानदारी से निभाएं। जिला महामंत्री हेमंत मीणा ने बताया कि सत्र 2022-23 व 2023-24 में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओ तथा मार्च 2023 से 31 जनवरी 2025 के मध्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों, नवनियुक्त कर्मचारियों तथा आईएएस, आरएएस, नीट, आईआईटी, सीएटी, सीए परीक्षा में चयनित होने वाले बालक बालिकाओं तथा केंद्र तथा राज्य स्तर पर सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। संयोजक चेतन प्रकाश मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में कंवरलाल मीणा विधायक अंता, डॉ. ललित मीणा विधायक किशनगंज, पूर्व विधायक हेमराज मीणा, रामगोपाल झारवाल, नंदलाल मीणा, पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन, रामचरण मीणा, जगदीश मीणा पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, चंद्रकांता मीणा प्रधान मांगरोल, नरेश मीणा प्रधान छीपाबड़ौद, पूर्व प्रधान सेवाराम मीणा, संजना मीणा, पूर्व उपप्रधान रामहेत मीणा, पृथ्वीराज मीणा जिलाध्यक्ष आदिवासी मीणा समाज बारां, रविकांत मीणा जिलाध्यक्ष आदिवासी मीणा सेवा समिति बारां, शंकरलाल मीणा जिलाध्यक्ष मंदिर संचालन समिति बारां, हुकमचंद मीणा जिलाध्यक्ष मीणा कर्मचारी अधिकारी संगठन , उमेश मीणा जिलाध्यक्ष मीणा कर्मचारी अधिकारी संगठन कोटा, कमल प्रकाश मीणा, नगर विकास न्यास कोटा, सीपी मीणा प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज बारां, प्रोफेसर गंगासहाय मीणा दिल्ली विश्वविद्यालय, चंपा वर्मा रेलवे यूनियन अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।


